संपर्क करें

+91 9616338966

जवाहर लाल नेहरु इण्टर कालेज

"विद्यालय एक वृक्ष के सामान होता है। जितना उसके पोषण में परिश्रम किया जायेगा उतना ही वह फलीभूत होगा।"

पतित पावनी माँ गंगा के सान्निध्य से पवित्र इस कानपुर नगर में यह विद्यालय स्थित है। हमारा विद्यालय भारतीय संस्कृति, ज्ञान,गरिमा एवं राष्ट्रीयता से परिपूर्ण है।

विद्यालय का अपना भरा पूरा परिवार है। सुयोग्य एवं प्रतिष्ठित शिक्षक निरन्तर छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करते रहते है। श्रेष्ठ प्रबंध समिति के कुशल निर्देशन में विद्यालय परिवार एक गुथी हुई माला कि तरह इस विद्यालय को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर किये हुए है।

विद्यालय में कंप्यूटर कि शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रबंध समिति के प्रयासों द्वारा उपलब्ध कराया गया। इस तरह हमारा विद्यालय समय के साथ कदम ताल करता हुआ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

वर्तमान समय में हमारे विद्यालय में मानविकी वर्ग में लगभग सभी विषयो के साथ व्यवसायिक वर्ग, कंप्यूटर, संगीत एवं गृहविज्ञान कि शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा के साथ - साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओ में सदैव विद्यालय की छात्राओं की सहभागिता रहती है।

पुस्तकालय - छात्राओं के चहुमुखी विकास हेतु विद्यालय में समृद्ध पुस्तकालय है विभिन्न पत्र -पत्रिकाएं छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के लिए उपलब्ध है। शिक्षा एवं साहित्य से भरपूर पुस्तकालय सभी का ज्ञानवर्धन करता है। व्यवसायिक शिक्षा - रोजगारपरक शिक्षा के महत्व को स्वीकार करते हुए विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा की कक्षाएं भी संचालित हो रही है। सुसज्जित कक्षों में क्रियात्मक व् सैद्धांतिक दोनों प्रकार का ज्ञान छात्राओं को दिया जाता है।

चित्र संग्रह